| बताओं मैं कौन हूं? खेल |
|
|
|
| Written by डॉ. श्रीमती इन्दु लाल | |||
| Tuesday, 09 February 2010 12:31 | |||
|
1. मेरे चचेरे भाई ने मेरा पालन- पोषण पुत्री के रूप में किया। मैं अत्यंत सुन्दर और रूपवती थी। 2. मैं जन्मते ही यहोवा का मारा, बहुत रोगी हो गया और अपने पिता की प्रार्थना और उपवास मुझे मरने से न बचा सके। 3. मुझे मेरी मां ने दूध छुड़ाते ही छोड़ दिया। 4. वृद्धावस्था में जन्म लिया, प्रौढ़ावस्था में अपने पिता की इच्छानुसार पत्नी को प्राप्त किया। 5. जिसने अपनी मां के गर्भ में रहते हुए ही अपने भाई से झगड़ना आरम्भ कर दिया। जन्म के समय भी वह उसकी ऐड़ी पकड़े हुए उत्पन्न हुआ। 6. जिसने मृतक बच्चे के लिए परमेश्वर से गिड़गिड़ाकर प्रार्थना की, तो उसमें जीवन आ गया तो मां ने कहा- जब मैं जान गई हूं कि तू परमेश्वर का जन है। वह कौन था?
|



