| बाइबिल के प्रश्नों के उत्तर दो |
|
|
|
| Written by डॉ. श्रीमती इन्दु लाल | |||
| Tuesday, 09 February 2010 12:19 | |||
|
1. परमेश्वर ने सृष्टि की रचना कितने दिन में की? 2. आदम और हव्वा के कितने पुत्र थे? 3. नूह के कितने बेटे थे? 4. मिस्र में कितने वर्ष अकाल पड़ा? 5. जल-प्रलय के समय कितने दिन और रात वर्षा हुई? 6. मिस्र पर कितनी विपत्तियां आई? 7. नामान ने कितने डुबकियां लगाई? 8. यरीहो का भेद लेने कितने जासूस गए? 9. दाऊद ने कितने पत्थर नाले से उठाए? 10. योना कितने दिन मगरमच्छ के पेट में रहा? 11. शमूएल को परमेश्वर ने कितने बार पुकारा? 12. बाइबिल में कितनी पुस्तकें हैं? 13. नये नियम की कितनी पुस्तकें है? 14. प्रभु यीशु के दर्शन करने कितने ज्योतिषी आए? 15. प्रभु यीशु के कितने चेले थे? 16. प्रभु यीशु ने कितने कोढ़ियों को चंगा किया? 17. प्रभु को कितने सिक्कों में बेच दिया गया? 18. प्रभु यीशु कितने दिन में जीवित हो गये? 19. पांच रोटी और दो मछलियां से कितने हज़ार को खिलाया? 20. परमेश्वर ने हव्वा को क्या सज़ा दी? 21. इब्राहीम कितने वर्ष का था जब उसके यहां पुत्र हुआ? 22. मूसा का क्या अर्थ? 23. दाऊद कौन सा बाजा बजाता था? 24. नूह का जहाज किस पर्वत पर आकर टिका था? 25. नूह का जहाज किस पेड़ की लकड़ी से बना था? 26. मरियम और यूसुफ नाम लिखाने के लिये कहां गए? 27. दुनियां में सबसे बुद्धिमान राजा कौन था? 28. गोलियत कितना ऊंचा था? 29. परमेश्वर ने दुनिया को कैसे नष्ट करने का निर्णय किया था? 30. परमेश्वर ने योना को कहां जाने को कहा था? 31. योना ने नीनवे न जाकर कहां जाने की योजना बनाई? 32. इम्मानुएल का क्या अर्थ है? 33. रूत किसकी बहू थी? 34. नीतिवचन और सभोपदेशक किसने लिखा? 35. रोटी और दाखरस किसका प्रतीक है? 36. नामान कौन था? 37. बरतिमाई अन्धे ने यीशु से क्या कहा? 38. प्रभु यीशु ने किस पर्व के पहिले अपने पकड़वाए जाने की बात कही?
|



