दैनिक मनन

  • विश्‍वास क्‍या है?
    विश्‍वास क्‍या है?‘‘विश्‍वास आशा की हुई वस्‍तुओं का निश्‍चय, और अनदेखी वस्‍तुओं का प्रमाण है’’। (इब्रानियों 11:1)इब्रानियों की पत्री का लेखक हमें इस प्रश्‍न का उत्‍तर देता है। यदि हम इस...

Quick Navigation

किसने किससे कहा (पुराने नियम से) PDF Print E-mail
Written by डॉ. श्रीमती इन्‍दु लाल   
Friday, 05 February 2010 11:40

1. तुम भले या बुरे के ज्ञान का जो वृक्ष है, उसका फल कभी न खाना।
उत्‍तर- परमेश्‍वर ने आदम से कहा।

2. फूलो फलो और पृथ्‍वी में भर जाओं।
उत्‍तर - (1) परमेश्‍वर ने आदम और हव्‍वा से कहा
(2) परमेश्‍वर ने नूह और उसके पुत्रों से कहा।

3. तू पेट के बल चला करेगा, और जीवन भर मिट्टी चाटेगा
उत्‍तर- परमेश्‍वर ने सर्प से कहा।

4. तू अपने लिये गोपेर की लकड़ी का एक जहाज बना।
उत्‍तर- परमेश्‍वर ने नूह से कहा।

5. तेरा भाई हाबिल कहां है?
उत्‍तर- परमेश्‍वर ने कैन से कहा।

6. लड़ाई झगड़ा हम दोनों के लिये ठीक नहीं, अच्‍छा हो हम अलग अलग रहें।
उत्‍तर- अब्राम ने लूत से कहा।

7. आग और लकड़ी तो हमारे पास है, परन्‍तु होमबलि के लिये मेम्‍ना कहां है।
उत्‍तर- इसहाक ने इब्राहीम से कहा।

8. तूने मेरे लिये इकलौते पुत्र को भी नहीं रख छोड़ा।
उत्‍तर- परमेश्‍वर ने इब्राहीम से कहा।

9. मुझे इस दाल के बदले अपने पहिलौठेपन का अधिकार बेच दे।
उत्‍तर- याकूब ने एसाव से कहा।

10. तेरा भाई छल पूर्वक आकर आर्शीवाद लेकर चला गया है।
उत्‍तर- इसहाक ने एसाव से कहा।

11. जाकर करीत नाले में छुप जा।
उत्‍तर- परमेश्‍वर ने एलिय्याह से कहा।

12. मैं लोगों के लिये आकाश से रोटी बरसाऊंगा।
उत्‍तर- परमेश्‍वर ने मूसा से कहा।

13. हम उसकी हत्‍या न करें बलिक उस सूखे गड्ढे में डाल दें उत्‍तर- रूबेन ने अपने भाईयों से कहा।

14. मैं जो हूं सो हूं।
उत्‍तर- परमेश्‍वर ने मूसा से कहा।

15. मेरे सिर पर उस्‍तरा कभी नही फिरा क्‍योंकि मैं परमेश्‍वर का नाज़ीर हूं।
उत्‍तर- शिमशोन ने दलीला से कहा।

16. तेरा परमेश्‍वर मेरा परमेश्‍वर होगा, जहां तू मरेगी वहां मैं भी मरूंगी।
उत्‍तर- रूत ने नाओमी से कहा।

17. क्‍या आज्ञा, मुझे क्‍यों पुकारा।
उत्‍तर- शमूएल ने एली से कहा।

18. नीनवे को जा, और वहां के लोगों को प्रचार कर।
उत्‍तर- परमेश्‍वर ने योना से कहा।

19. मैं और मेरी जाति के लोग नाश होने पर हैं राजा हमें प्राणदान दे।
उत्‍तर-  एस्‍तेर रानी ने राजा क्षयर्ष से कहा।

 
© Copyright 2003 hallelujahindia., All Rights Reserved