दैनिक मनन

  • अपनी ही दृष्टि में
    अपनी ही दृष्टि में ‘‘मनुष्‍य का सारा चालचलन अपनी दृष्टि में पवित्र ठहरता है, परन्‍तु यहोवा मन को तौलता है’’। (नीतिवचन 16:2)इस संसार में एक मनुष्‍य दूसरे मनुष्‍य को मूर्ख समझता है। इसका मुख्‍य...

Quick Navigation

किसने किससे कहा (नये नियम से) PDF Print E-mail
Written by डॉ. श्रीमती इन्‍दु लाल   
Friday, 05 February 2010 11:39

1. भयभीत न हो, इलाशिबा से तेरे लिए एक पुत्र उत्‍पन्‍न होगा, और तू उसका नाम यूहन्‍ना रखना।
उत्‍तर- स्‍वर्गदूत ने जकरयाह से कहा।

2. मन फिराओ क्‍योकि स्‍वर्ग का राज्‍य निकट आ गया है।
उत्‍तर- यूहन्‍ना बपतिस्‍मा देने वाले ने यहूदियों से कहा।

3. तुझे शान्ति मिले। परमेश्‍वर का अनुग्रह तुझ पर हुआ है।
उत्‍तर- स्‍वर्गदूत ने मरियम से कहा।

4. देख मैं प्रभु की दासी हूं। मुझे तेरे वचन के अनुसार हो।
उत्‍तर- मरियम ने स्‍वर्गदूत से कहा।

5. यदि सचमुच परमेश्‍वर का पुत्र है, तो आज्ञा दे कि ये पत्‍थर रोटियां बन जाएं।
उत्‍तर- शैतान ने यीशु से कहा।

6. मेरे पीछे चले आ।
उत्‍तर- यीशु ने शमौन और उसके भाई अन्द्रियास को झील में जाल डालते समय कहा।

7. भले-चंगों को वैद्य की आवश्‍यकता नहीं, पर बीमारों को अवश्‍य है।
उत्‍तर- यीशु ने फरीसियों से कहा।

8. मेरा समय अभी नहीं आया है।
उत्‍तर- यीशु ने अपनी माता मरियम से, काना नगर के विवाह में कहा।

9. तू यहूदी होते हुए भी मुझसे पानी क्‍यों मांगता है।
उत्‍तर- सामरी स्‍त्री ने यीशु से कहा।

10. हे प्रभु अपने को अधिक कष्‍ट न दे, क्‍योंकि मैं इस योग्‍य नहीं कि तू मेरे घर आये।
उत्‍तर- सूबेदार ने यीशु से कहा।

11. हे पुत्र, तेरे पाप क्षमा हुए।
उत्‍तर- यीशु ने झोले के मारे हुए से कहा।

12. जा शीलोह के कुण्‍ड में धो ले।
उत्‍तर- यीशु ने जन्‍म के अन्‍धे से कहा।

13. हे गुरू. अन्‍नत जीवन का उत्‍तराधिकारी होने के लिये मैं क्‍या करूं? 
उत्‍तर- बरतिमाई अन्‍धे ने यीशु से कहा।

14. हे यीशु दाऊद की सन्‍तान मुझ पर दया कर।
उत्‍तर – बरतिमाई अन्‍धे ने यीशु से कहा।

15. हे प्रभु तू मेरे पांव कभी न धोने पाएगा।
उत्‍तर- पतरस ने यीशु ये कहा।

16. तलवार म्‍यान में रख।
उत्‍तर- यीशु ने पतरस से कहा।

17. इस धर्मी मनुष्‍य के मामले में हाथ न डालना।
उत्‍तर- पीलातुस की पत्‍नी ने पीलातुस से कहा।

18. हमारे निये बरअब्‍बा को छोड़ दे।
उत्‍तर- भीड़ ने पीलातुस से कहा।

19. मुझे बता क्‍या तूने भूमि इतने में ही बेची थी।
उत्‍तर- पतरस ने सफीरा से कहा।

20. मेरे लिये जीना मसीह और मर जाना लाभ है।
उत्‍तर- पौलुस ने फिलिप्पियों की पत्री में पुरोहितों, सेवकों एवं सम्‍पूर्ण कलीसिया से कहा। (फिलिप्पियों 1:21)

 
© Copyright 2003 hallelujahindia., All Rights Reserved